पंजाब मे लोकसभा चुनावों मे हुई बुरी हार का भाजपा करेगी मंथन
केंद्र की तरफ से बड़े स्तर पर बदलाव किए जाने की योजना
चंडीगढ, 6 जून: (विश्ववार्ता): पंजाब मे लोकसभा चुनावो मे भाजपा की बुरी हार से तिलमिला गई है और एक बडे बदलाव के संकेत दे दिये है। सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि पंजाब में केंद्र की तरफ से बड़े स्तर पर बदलाव किए जाने की योजना बनाई गई है, जिसके तहत राज्य में अहम पदों पर बैठे कई नेताओं को जहां जिम्मेदारियां से हाथ धोना पड़ सकता है, वहीं कुछ नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था भी वापस ली जा सकती है क्योंकि जिस कारण से इन नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई थीं, ये लोग उसमें कामयाब नहीं हुए। जानकार तो यह भी बता रहे हैं कि पार्टी को पहले ही आभास हो गया था कि पंजाब में हालत बेहतर नहीं है, इसलिए पार्टी पंजाब को लेकर पहले ही योजना बना चुकी है।
पंजाब में भाजपा की जो दुर्गति हुई है, उसके लिए पार्टी के पुराने नेताओं या वर्करों से कहीं ज्यादा वे लोग जिम्मेदार हैं, जिन्होंने पिछले कुछ समय में अपनी मनमर्जी के साथ काम किया। अहम पद होने के बाद पुराने वर्करों को न तो वैल्यू दी, न ही उन्हें कहीं अहमियत दी, जिसके कारण भाजपा को पंजाब में निराशा का सामना करना पड़ा। बाहर से जो नेता इंपोर्ट किए गए थे, वे भी केवल अपनी डफली अपना राग ही बजाते रहे। पार्टी के उत्थान के लिए किसी नेता ने कोई काम नहीं किया। केंद्र की तरफ से दी गई सुरक्षा व्यवस्था को ही ‘इंज्वाय’ करते रहे।






















