IMD Heavy Rain Alert: देश के इन 10 से ज्यादा राज्यों में भीषण बारिश का IMD ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली, 6 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) देश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। एक साथ पांच मौसम प्रणालियों के कारण उत्तर और मध्य भारत में भारी बारिश का दौर जारी है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इस वीडियो में जानिए मौसम विभाग का नया अलर्ट, किन राज्यों में सबसे ज्यादा बारिश की संभावना है और कहां बढ़ सकता है बाढ़ का खतरा। IMD has issued an alert for severe rain in more than 10 states of the country
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 से 8 सितंबर के दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 6 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।
इसके अलावा पूर्वी राजस्थान में 6 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि उत्तराखंड में 6-7 सितंबर और फिर 10-11 सितंबर को बारिश का नया दौर देखने को मिल सकता है। दिल्ली-NCR में 6 सितंबर को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है, जिसके बाद 7 और 8 सितंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























