
गुवाहाटी टेस्ट का आज आखिरी दिन: South Africa जीत से 8 विकेट दूर
ड्रॉ के लिए भारतीय बल्लेबाजो को करनी होगी पूरा दिन बैटिंग
साई सुदर्शन और कुलदीप यादव पांचवें दिन भारत की पारी बढ़ाएंगे आगे
चंडीगढ़ 26 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता) India Vs South Africa के बीच आज दूसरे टेस्ट मैच के अंतिम दिन का खेल होगा। टीम इंडिया पर गुवाहाटी में टेस्ट सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। बरसापारा स्टेडियम में बुधवार को मुकाबले के आखिरी दिन साउथ अफ्रीका को 8 ही विकेट चाहिए। वहीं भारत को 522 रन की जरूरत है। टेस्ट ड्रॉ कराने के लिए भारत को पूरे दिन 90 ओवर बैटिंग करनी होगी। India Vs South Africa
गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 549 रन का लक्ष्य रखा है। भारत के सामने टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार 500+ रन का लक्ष्य रखा है। इससे पहले यह मौका 2004 में नागपुर में आया था, जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 543 रन का लक्ष्य रखा था। उस मुकाबले में भारत को 342 रन से हार मिली थी, जो आज भी टीम इंडिया की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। अब एक बार फिर वही स्थिति है और भारतीय टीम के सामने लक्ष्य बड़ा है, पिच चुनौतीपूर्ण है और इतिहास भारत के पक्ष में नहीं। India Vs South Africa
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















