
इस वक्त की बडी खबर
कुछ ही देर में दिल्ली सीएम केजरीवाल की रिहाई संभव
सुनीता केजरीवाल भी चल पडी तिहाड जेल की और
पंजाब सीएम मान भी पहुंचेे सभी कार्यक्रम रद्द करके
चंडीगढ़, 10 मई (विश्ववार्ता) तिहाड जेल मे केस में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बडी राहत मिली है सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी है। दो जजों की बेंच ने बड़ी राहत देते हुए 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। वही खबर आ रही है कि कुछ ही देर मे केजरीवाल की रिहाई हो सकती है, वही केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी तिहाड जेल मे पहुंच गये है तो दूसरी तरफ सीएम भगवंत मान भी अपने सभी कार्यक्रम रद्द करके दिल्ली पहुंच गये है।
बतां दे कि 7 मई को ईडी का पक्ष सुनने के बाद 10 मई यानी आज जब सुप्रीम कोर्ट की संजय खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर फैसले के लिए बैठी तो कुछ मिनट के अंदर ही उनकी जमानत पर फैसला सुना दिया।
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय के वकील अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से कहा था कि वह केजरीवाल को अंतरिम राहत पर शुक्रवार को आदेश पारित कर सकते हैं। केजरीवाल को (अब समाप्त हो चुकी) दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था।
हाल ही में ईडी ने केजरीवाल की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया था। इसमें केंद्रीय एजेंसी ने कहा था कि चुनाव में प्रचार करने का अधिकार न तो मौलिक अधिकार है और न ही संवैधानिक। वहीं, ईडी के हलफनामे पर केजरीवाल की लीगल टीम ने कड़ी आपत्ति जताई थी। हालांकि ईडी की सभी दलीलों को दरकिनार करते हुए अदालत ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी।
हम अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे रहे हैं. हालांकि केजरीवाल ने जुलाई तक का समय मांगा था, लेकिन अदालत ने इनकार करते हुए 1 जून तक का समय उनको दिया है।
अदालत ने ईडी के विरोध पर कहा कि डेढ साल तक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं किया गया तो 21 दिनों में कुछ नहीं होगा. अदालत ने कहा कि उनको पहले भी गिरफ्तार किया जा सकता था।
अदालत ने कहा कि हमें कोई समान लाइन नहीं खींचनी चाहिए. केजरीवाल को मार्च में गिरफ़्तार किया गया था. उनकी गिरफ़्तारी पहले या बाद में भी हो सकती थी. अब 21 दिन इधर-उधर से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।























