
कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस के इस विधायक को जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए एआईसीसी का आब्जर्वर किया नियुक्त
चंडीगढ़, 26 अगस्त (विश्ववार्ता) कांग्रेस हाईकमान ने परगट सिंह को जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए एआईसीसी का आब्जर्वर नियुक्त किया गया हैं। बता दें, परगट सिंह को जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जम्मू लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। राज्य में पहले चरण के मतदान के तहत 18 सितंबर को 24 सीटों पर चुनाव होना है। वहीं दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर को 26 सीटों पर और तीसरे चरण के तहत एक अक्टूबर को 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।






















