
Haryana Weather: मार्च के अंतिम सप्ताह में मौसम ने तेजी से ली बडी करवट
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, तेज हवाएं चलेंगी
किसानों को सतर्क रहने की सलाह
चंडीगढ़, 27 मार्च, (विश्व वार्ता) Haryana Weather: हरियाणा में मार्च के अंतिम सप्ताह में मौसम तेजी से करवट ली है।शाम को अचानक मौसम बदल गया और दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी, नारनौल व आसपास के जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं शुक्रवार को सुबह के समय गुरुग्राम और फरीदाबाद में बिजली कड़कने के साथ कुछ देर जमकर तेज बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है, जिसका असर अब पूरे प्रदेश में 30 मार्च तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरी व पूर्वी हरियाणा के जिलों अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व आसपास क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। rain thundershowers strong winds
28 और 29 मार्च को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा) चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार , लेकिन 29 मार्च को फिर से व्यापक स्तर पर मौसम खराब होने की संभावना है। 30 मार्च को भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश ही होगी। इस दौरान तापमान में गिरावट और मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है। Haryana Weather:
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























