सरकार गठन को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक आज
सरकार बनाने या विपक्ष में बैठने को लेकर फैसला होगा
नतीजों में गठबंधन को मिली कुल 204 सीटें
बिहार अब किंग मेकर बनकर उभरा
चंडीगढ, 5 जून: (विश्ववार्ता):लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद I.N.D.I. गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए आज बैठक करने वाला है। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद, INDI गठबंधन के नेता आज को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक करेंगे। बैठक में INDI गठबंधन की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। इसके अलावा इस बैठक में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से संपर्क करने के बारे में भी फैसला होगा।
दरअसल, नतीजों में गठबंधन को कुल 204 सीटें मिली हैं। सरकार बनाने के लिए गठबंधन को 272 सांसदों का समर्थन चाहिए। ऐसे में बहुमत के लिए उसे मौजूदा सीट शेयरिंग से बाहर भी पार्टनर खोजने होंगे।ममता बनर्जी की TMC के 29 सांसदों के अलावा TDP और JDU के समर्थन की भी गठबंधन को जरूरत होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन पार्टियों को गठबंधन में शामिल करना है या नहीं, इस पर भी आज मीटिंग में चर्चा होगी।
देश की जनता ने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए वोट किया। इसलिए भाजपा के पास खुद का अब बहुमत नहीं है। बिहार तो अब किंग मेकर बनकर उभर रहा है। जो भी किंगमेकर हो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएं। 75% आरक्षण पर काम हो और देशभर में जाति जनगणना कराएं।
























