
एकादशी के पावन अवसर पर N.H.M. Punjab व Punjab State Aids Control Society द्वारा छबील का आयोजन
जनसेवा सबसे बड़ा पुण्य है तथा ऐसे सामाजिक प्रयास आपसी भाईचारे और सद्भावना को सुदृढ़ बनाते हैं-डॉ. विशाल
चंडीगढ, 25 जून, 2026 (विश्ववार्ता) एकादशी के पावन अवसर पर नेशनल हेल्थ मिशन (एन.एच.एम.) पंजाब एवं पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा सेक्टर 38-बी, चंडीगढ़ स्थित कार्यालय के समक्ष संगतों की सेवा हेतु छबील का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सेवा भाव से परिपूर्ण पहल का शुभारंभ पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के अतिरिक्त परियोजना निदेशक डॉ. विशाल गर्ग द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि एकादशी जैसे पवित्र पर्व हमें सेवा, परोपकार और मानवता के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा सबसे बड़ा पुण्य है तथा ऐसे सामाजिक प्रयास आपसी भाईचारे और सद्भावना को सुदृढ़ बनाते हैं।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक (बी.टी.एस.) डॉ. सुनीता देवी, संयुक्त निदेशक (सी.एस.टी.) डॉ. हरप्रीत कौर, संयुक्त निदेशक (आई.ई.सी.) पवन रेखा बेरी, एन.एच.एम. से ए.सी.एफ.ए. सौरभ गुप्ता, मैनेजर (एच.आर.) श्रीमती दीप शिखा, प्रोग्राम ऑफिसर (आई.ई.सी./बी.सी.सी.) शिविंदर सिंह सहदेव, मैनेजर (एन.यू.एच.एम.) श्रीमती सोनिया ठठई, कंसल्टेंट (कम्युनिटी पार्टिसिपेशन) श्रीमती मोनिका बब्बर, कंसल्टेंट (पॉलिसी एंड प्लानिंग) श्री योगेश तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संगतों के लिए हलवा-छोले, जलजीरा तथा मीठे जल के लंगर की व्यवस्था भी की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर ग्रहण किया और इस सेवा पहल की सराहना की। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्ण श्रद्धा और समर्पण भाव से संगतों की सेवा करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
छबील के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ठंडे मीठे जल का प्रसाद ग्रहण किया तथा संस्थाओं के इस सेवा प्रयास की प्रशंसा की। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस अवसर पर समाज कल्याण एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
इस अवसर पर गुरचरण सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, जतिंदर, रणजीत सिंह, रुपिंदर सिंह, चन्नप्रीत, नवदीप सिंह, प्रदीप, दीपक, हरप्रीत सिंह, नरेश कुमार, सुश्री अल्पना, सुश्री गुरप्रीत कौर, सुश्री नेहा, मनिंदर सिंह, राजन, सुश्री मनप्रीत कौर, सुश्री शालू, सुश्री सतवंत कौर, रवि, कुलबीर, गुरप्रीत सिंह तथा अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















