लोकसभा चुनाव-2024: पंजाब मे राजनीतिक पार्टियों में दलबदल लगातार जारी
आप को पंजाब मे लगा बडा झटका, इस वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा
चंडीगढ, 24 अप्रैल (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर पंजाब की राजनीति पूरी तरह से गर्मागई है। इसी बीच लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है जहां महानगर में होटल व्यवसायी और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जसबीर सिंह जस्सी खंगूरा ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार जस्सी खंगूरा ने प्राइमरी मैंबरशिप से इस्तीफा दिया है।
गौरतलब है कि जस्सी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस छोडक़र आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। लुधियाना लोकसभा सीट से जस्सी ‘आप’ टिकट के प्रबल दावेदार थे लेकिन पार्टी ने जस्सी की बजाय मौजूदा विधायक अशोक पराशर पप्पू को टिकट दे दिया। इसी बात से नाराज हुए जस्सी खंगूरा ने इस्तीवे का फैसला लिया। आपको बता दें कि आप में शामिल होने से पहले जस्सी कांग्रेस में थे और उन्होंने 2007 में किला रायपुर से विधानसभा चुनाव लड़े और जीत हासिल की थी। इसके बाद वह 2012 में मुल्लापुर दाखा से चुनाव हार गए।
xr:d:DAFZ5i7fRwc:1312,j:7255701701681527571,t:23091217 Punjab CM भगवंत मान आएंगे आज दिल्ली - मनोहर लाल खट्टर के साथ करेंगे अहम मीटिंग चंडीगढ़, 8 अगस्त...