Chandigarh IED case: प्रभप्रीत की दादी का रो रोकर बुरा हाल, बोलीं- वो उसका सहारा थी
चंडीगढ़, 25 अगस्त (विश्व वार्ता): अमृतसर का रहने वाला प्रभप्रीत सिंह चंडीगढ़ में IED के साथ गिरफ्तार हुए तीन युवकों में से एक है। बताया जा रहा है कि प्रभप्रीत पिछले पांच महीने से अपनी दादी के पास रह रहा था। 22 अगस्त की दोपहर प्रभप्रीत घर से यह कहकर निकला था कि उसे कारपेंटर के पिता के लिए दवा लानी है। उसने अपनी दादी से जल्द लौटने की बात कही थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। जब उसकी दादी ने फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। अगले दिन 23 अगस्त को परिवार को रिश्तेदारों से पता चला कि प्रभप्रीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। Chandigarh IED case:
प्रभप्रीत की दादी बलजीत कौर ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि प्रभप्रीत ऐसी किसी एक्टिविटी में शामिल हो सकता है। उनके मुताबिक, पति की मौत के बाद प्रभप्रीत ही उनका एकमात्र सहारा था। प्रभप्रीत के साथ गिरफ्तार किए गए दो और युवक तरनतारन के रहने वाले बताए जा रहे हैं और दोनों रिश्तेदार हैं। फिलहाल, जांच एजेंसियां तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। एजेंसियां इस मामले में उनके कथित नेटवर्क, कॉन्टैक्ट्स और भूमिका की जांच कर रही हैं। Chandigarh IED case: Prabhpreet’s grandmother’s condition worsened, she said – she was his support
और पढ़ने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























