
लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में मतगणना हुई शुरू
थोड़ी ही देर में । थोड़ी ही देर में रुझान मिल जाएंगे रुझान मिल जाएंगे
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन से जुड़े अधिकारी ने बताया कि वैसे तो दोपहर तक सातों सीटों पर चुनाव के नतीजों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। लेकिन ईवीएम से वोटों की गिनती और अंत में वीवीपैट से वोटों के मिलान की प्रक्रिया के मद्देनजर शाम चार बजे तक फाइनल परिणाम घोषित होने की संभावना है। दिल्ली में 25 मई को 2623 मतदान स्थलों पर बने कुल 13,641 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए थे। इस दौरान कुल 58.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। दिल्ली के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 10 विधानसभा क्षेत्र हैं। मतों की गणना विधानसभा क्षेत्र के अनुसार होगी। हर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए अलग-अलग टेबल की व्यवस्था होगी। इसलिए प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम एक साथ खुलेगी। बताया जा रहा है कि 15 से 18 राउंड में वोटों की गिनती पूरी होगी। अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों के वीवीपैट की पर्ची का ईवीएम के वोटों से मिलान होगा। इस तरह दिल्ली में प्रत्येक संसदीय क्षेत्र के 50 वीवीपैट की पर्ची की गिनती कर ईवीएम के वोटों से मिलान किया जाएगा।






















