Paper Leak Amendment Bill लोकसभा में हुआ पास
दिल्ली, 29 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) पेपर लीक मामले से जुड़ा ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026’ लोकसभा में पास हो गया है।
इससे पहले, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिल पर 50 मिनट का भाषण दिया। उन्होंने “मूर्ख” और “अंधभक्त” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया और आरोप लगाया कि गृह मंत्री ने दिल्ली में छात्रों पर फायरिंग का आदेश दिया था। इन बातों पर सत्ताधारी पार्टी की बेंचों से भारी विरोध शुरू हो गया। Paper Leak Bill
संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू कई बार राहुल को टोकते हुए संसदीय नियमों का हवाला देते हुए इस बात पर ज़ोर देते रहे कि विपक्ष के नेता को माफी मांगनी चाहिए। जवाब में राहुल ने कहा, “अगर आप चाहते हैं कि देश में सिर्फ़ BJP ही बोले, तो मैं चुप बैठूंगा।”
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























