लोकसभा में राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा ने उन पर बोला तीखा हमला
राहुल गांधी का बड़ा आरोप- मुझे सदन में BJP ने नहीं दिया बोलने
दिल्ली, 29 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) लोकसभा में राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा ने उन पर तीखा हमला बोला। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर जो टिप्पणी की
संबित पात्रा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाना है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए नई व्यवस्था लाई जा रही है। उनके अनुसार, सरकार युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है।
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा- आज संसद में मेरे भाषण के दौरान मैंने दिल्ली में छात्रों पर हुई बर्बरता का मुद्दा उठाया और इसके जिम्मेदार का नाम लिया – गृह मंत्री अमित शाह। मुझे भाजपा ने बोलने नहीं दिया। आज शाम 6 बजे – प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और वो सब कहूंगा जो सदन में कहने नहीं दिया गया। माइक बंद कर सकते हैं – छात्रों की गूंज नहीं।
























