पंजाब मे एनआईए की बडी दबिश
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी
चंडीगढ, 6 जून: (विश्ववार्ता) पंजाब में एनआईए ने आज बडी कार्रवाई करते हुए श्री फतेहगढ़ साहिब में चार स्थानों पर बडी रेड की सुबह करीब 3 बजे से लेकर 9 बजे तक एनआईए की कार्रवाई चली। जिसकी किसी को कानों-कान खबर तक नहीं होने दी गई। एनआईए के साथ पंजाब पुलिस की टीम भी थी। जानकारी के अनुसार सरहिंद शहर के रहने वाले मोहित नाम के युवक को एनआईए अपने साथ ले गई है।
श्री फतेहगढ़ साहिब में सुबह एनआईए ने चार स्थानों पर रेड की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनआईए की कार्रवाई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ हैं। एनआईए की टीम वीरवार तडक़े करीब 3 बजे पांच गाडिय़ों में सबसे पहले श्री फतेहगढ़ साहिब के गांव वजीरनगर पहुंची। जहां सुरजीत गिरी महंत से पूछताछ की शुरूआत हुई।
बताया जा रहा है कि महंत से अलगावादी प्रचार की फंडिंग को लेकर पूछताछ हुई। पूछताछ के दौरान ही एनआईए की एक टीम वहीं रुक गई, जबकि चार गाडिय़ां सरहिंद के लिये रवाना हो गईं। पंजाब पुलिस के साथ एनआईए की टीम ने दिन निकलने से पहले ही सरहिंद में तीन स्थानों पर रेड की। जिसमें दो रेड सरहिंद शहर में हुई, जबकि एक फतेहगढ़ साहिब में हुई। सरहिंद शहर में दो स्थानों पर रेड के दौरान एनआईए ने युवकों के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकांउट खंगाले। सरहिंद शहर में मोहित नाम के युवक के घर एनआईए की टीम सुबह 7.30 बजे पहुंची।
डेढ घंटे से ज्यादा समय तक एनआईए की टीम ने मोहित से पूछताछ की। इस दौरान उसके फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्ह्टसएप जैसे सोशल मीडिया अकांउट को खंगाला गया। बताया जा रहा है कि मोहित को एनआईए अपने साथ ले गई। इसी दौरान एनआईए की एक टीम सरहिंद शहर में ही रहने वाले गुरदीप सिंह पिंटू नामक युवक के घर पहुंची। उससे उसके सिम कार्ड की जानकारी ली गई।























