चंडीगढ सुखना झील मे युवती का मिला शव
चंडीगढ़, 26 जून (विश्ववार्ता) गांव चननखेड़ा निवासी एक 24 वर्षीय युवती का शव चंडीगढ में सुखना झील के किनारे पानी में मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती को झील से बाहर निकाला और जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका शिवानी के परिजनों को सूचित किया जिस पर परिजन वहां पहुंचे तो पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। युवती के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने इत्तेफाकिया हादसे की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबने से दम घुटना बताया गया है।
सरपंच परविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कल ही सूचना मिली थी कि गांव के एक व्यक्ति की लडक़ी की बीमारी से मौत हो गई है, जिसने फरीदकोट में रहते हुए एलएलबी की थी और अब वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी। उनके सामने लडक़ी द्वारा आत्महत्या किए जाने का कोई मामला सामने नहीं आया। कल ही परिवार मृतक लडक़ी के शव को गांव में लाया और उसका शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।























