Cockroach Janta Party ने Central Government को दी चेतावनी..
CJP ने सरकार को याद दिलाई लिखित गारंटी
चंडीगढ, 27 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है किकॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि असम, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित कुछ राज्यों से छात्रों और अन्य प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें जबरन हिरासत में लिया जा रहा है। उन्होंने इन रिपोर्टों पर तत्काल केंद्र सरकार से दखल देने की मांग की है।
CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि हमने देशव्यापी आंदोलन केवल उस आश्वासन के बाद स्थगित किया था, जिसमें भारत सरकार ने भरोसा दिलाया था कि किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ वर्तमान या भविष्य में कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि चाहे वह भाजपा शासित राज्य हो या एनडीए शासित राज्य, लेकिन अब कई राज्यों से चिंताजनक खबरें आ रही है। केंद्र सरकार को अपने वादे का सम्मान करना चाहिए।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























