
Ayodhya Ram Mandir Donation Case से जुड़ी बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
‘दो हफ्ते में SIT दाखिल करें जांच की स्टेटस रिपोर्ट’
चंडीगढ, 27 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की सोमवार दोपहर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया- नई SIT बना दी गई है। IG किरण एस इसे लीड कर रहे हैं। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी से जांच की स्टेटस रिपोर्ट दो हफ्तों के भीतर दाखिल करने को कहा। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार की ओर से बताया गया कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की पुलिस जांच की निगरानी के लिए 25 जुलाई को एक एसआईटी का गठन किया गया था।























