कुछ ही देर मे पंजाब की तेरह लोकसभा सीटों का आयेगा फैसला
117 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी
चंडीगढ, 4 जून: (विश्ववार्ता) पंजाब की तेरह लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार को 117 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी। सुबह आठ बजे पहले डाक मतपत्र खोले जाएंगे। इसके बाद ईवीएम खुलेंगी। सुबह 9:30 बजे से सभी 13 सीटों पर 328 प्रत्याशियों को मिलने वाले वोटों के रुझान मिलना शुरू हो जाएंगे।






















