‘एग्जिट पोल’ को लेकर सोनिया गांधी का बडा बयान आया सामने
कहा ‘एग्जिट पोल’ के अनुमान से बिल्कुल विपरीत होंगे
‘हमें प्रतीक्षा करनी होगी बस, इंतजार कीजिए और देखिए- सोनिया गांधी
चंडीगढ, 3 जून: (विश्ववार्ता): कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव के असल परिणाम ‘एग्जिट पोल’ के अनुमान से बिल्कुल विपरीत होंगे। सोनिया ने कहा, कि ‘हमें प्रतीक्षा करनी होगी। बस, इंतजार कीजिए और देखिए।’’
उन्होंने कहा ‘हमें पूरी उम्मीद है कि एग्जिट पोल में जो दिखाया जा रहा है? नतीजे उसके बिल्कुल विपरीत होंगे।’’ अधिकतर ‘एग्जिट पोल’ में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
सोनिया गांधी ने कहा कि हमें इंतजार करना होगा। नतीजे एग्जिट पोल में दिखाए गए नतीजों से बिल्कुल उलट होंगे। दरअसल, सोनिया गांधी डीएमके कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थीं। यहां से निकलते वक्त उन्होंने यह टिप्पणी की। इससे पहले सोनिया गांधी ने डीएमके के दिग्गज नेता एम. करुणानिधि को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
दरअसल, ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने अनुमान जताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहेंगे और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत मिल सकता है। कुछ एग्जिट पोल्स ने तो एनडीए को 400 से अधिक सीटें दी हैं, जबकि अधिकांश ने अनुमान जताया है कि भाजपा नीत गठबंधन 350 से अधिक सीटें जीतेगा। यह आंकड़ा सरकार बनाने के लिए जरूरी 272 सीटों के बहुमत के आंकड़े से काफी अधिक है।























