अगले महीने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव को लेकर आप पार्टी ने कसी कमर
आज चुनाव को लेकर आप कर सकती है उम्मीदवारो की घोषणा
आप पार्टी दोहराना चाहती है पुराना जीत का परचम
चंडीगढ़, 27 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब विश्वविद्यालय का छात्र संघ चुनाव अगले महीने की 5 सितंबर को होना है जिसको लेकर आम आदमी पार्टी ने पूरी तरह से कमर कस ली है। चुनाव के संदर्भ मे संगठन की तरफ से आज चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र युवा संघर्ष समिति के चुनाव प्रभारी मनजिंदर सिंह लालपुरा ने छात्र नेताओं के साथ बैठक की और चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की।
पंजाब विश्वविद्यालय का छात्र संघ चुनाव 5 सितंबर को होना है। आम आदमी पार्टी वर्ष 2022 का प्रदर्शन इस चुनाव में भी दोहराना चाहती है, क्योंकि तब पीयू चुनाव में प्रधान पद पर सीवाईएसएस ने कब्जा किया था। संगठन ने चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मात दी थी। हालांकि वर्ष 2023 चुनाव में सीवाईएसएस को हार का सामना करना पड़ा था। यही कारण है कि पार्टी हर हालत में इस बार चुनाव में जीत दर्ज करना चाहती है, क्योंकि पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है।
सीवाईएसएस के प्रधान संजीव चौधरी ने बताया कि चुनाव प्रभारी मनजिंदर सिंह लालपुरा ने सोमवार को बैठक की थी, जिसमें फैसला लिया गया है कि मंगलवार को संगठन की तरफ से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। लालपुरा ने निर्देश दिए हैं कि वह पूरी तरह से चुनाव प्रचार में जुट जाएं, ताकि इस बार चुनाव में संगठन जीत दर्ज कर सके।
























