Zirakpur Police ने VIP रोड स्थित स्पा सेंटर पर अचानक छापेमारी कर किया बड़ा खुलासा
चंडीगढ, 11 जून (विश्ववार्ता) जीरकपुर पुलिस ने शनिवार को वीआईपी रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर अचानक छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर से 6 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि मौके से एक महिला मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जानकारी मिली थी कि वीआईपी रोड के एक स्पा सेंटर में मसाज सेवाओं की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा और मौके से 6 युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू की गई युवतियों में से दो विदेशी नागरिक बताई जा रही हैं, जबकि अन्य युवतियां दिल्ली और उत्तराखंड की रहने वाली हैं। पुलिस सभी युवतियों की पहचान, दस्तावेजों तथा उन्हें यहां तक लाने वाले नेटवर्क की जांच कर रही है। Zirakpur Police made a big revelation spa center located on VIP Road
छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर की महिला मैनेजर को भी हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर की आड़ में ग्राहकों को विशेष सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही थीं। पुलिस ने मोबाइल फोन, रजिस्टर और अन्य दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच आगे बढ़ा दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों और संभावित रैकेट की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यदि जांच के दौरान अन्य नाम सामने आते हैं तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























