
Lifestyle:प्रदेश मे मौसम ले रहा है बडी करवट, सेहत का रखिये खास ख्याल
बदलते मौसम से स्वास्थ्य पर असर, बढ़े वायरल के मामले
मरीजों की बढ़ी संख्या,OPD में तेजी से बढ़ रही मरीजों की भीड़
किन बीमारियों का बढ़ रहा प्रकोप
चंडीगढ़, 30 सितंबर (विशवार्ता) दिन और रात के तापमान में बढ़ते अंतर के चलते लोगों की सेहत पर भी असर पड़ने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और गले में खराश जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों ने लोगों को बदलते मौसम में सतर्क रहने और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की सलाह दी है। weather change leads to illness surge overwhelmed hospitals
मौसम में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव के चलते इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार सहित तमाम बीमारियों ने घेर रखा है। बीमारियों की जद में आने के बाद लोग सीधे अस्पतालों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में अस्पतालों की ओपीडी डेढ़ गुणी हो गई है। weather is taking a big turn, take care of your health
overwhelmed hospitals
तापमान में उतार और चढ़ाव को चिकित्सक बीमारियों का कारण बता रहे हैं। वर्षा ऋतु में कभी तेज गर्मी तो कभी सामान्य सुहाना मौसम बीमारियों को जन्म दे रहा है। वहीं गंदगी और मच्छरजनित बीमारियां भी खूब बढ़ी हुई हैं। सरकारी अस्पतालों मे निश्शुल्क स्वास्थ्य लाभ पाने के साथ ही लोग प्राइवेट अस्पतालों में और डाक्टरों की क्लीनिक में पहुंच रहे हैं।
मौसम परिवर्तन के चलते सर्दी, जुकाम, बुखार, टांसिल्स, मलेरिया, टायफायड के रोगियों की संख्या बढ़ी है। मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल की सेवाएं उमड़ रहे मरीजों के चलते चरमरा गई हैं। चिकित्सकों के चेंबर के सामने लंबी कतारें और भीड़ जुट रही है। घंटों समय खपाने के बाद डाक्टरों का परामर्श मिल पा रहा है। पर्चा काउंटर, चिकित्सक कक्ष, जांच कक्ष, दवा कक्ष आदि में लंबी कतारें इनदिनों देखने को मिल रही हैं।
– फिजीशियन सुरेश चंद्र राजवंशी कहते हैं कि वर्षा ऋतु में नमी बढ़ती है। जिसके चलते चर्म रोग के कीटाणु सक्रिय हो जाते हैं। जिससे चर्म रोग का विस्तार होने लगता है। खुजली, गोल और लाल चकत्ते पड़ जाते हैं। लाल दानों में मवाद जैसा सफेद दिखाई देता है यह सब चर्म रोग होता है। इसी तरह असमतापी तापमान के चलते एलर्जी का फैलाव होता है। बिना देरी किए मर्ज के संज्ञान में आते ही इलाज शुरू कर देना चाहिए। बिना दवाओं के यह रोग नहीं जाते हैं। weather change leads to illness surge overwhelmed hospitals
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















