चंडीगढ़ के गांव रायपुर खुर्द जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी
पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ के गांव रायपुर खुर्द जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौली जागरां थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
























