Womens World Cup: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर वनडे विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की
चंडीगढ़, 1 अक्तूबर (विशवार्ता) दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला टीम ने वनडे विश्व कप के पहले मैच में श्रीलंका को डकवर्थ लुईस नियम से 59 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दीप्ति और अमनजोत कौर के अर्धशतकों की मदद से 47 ओवर में आठ विकेट पर 269 रन बनाए।
जवाब में श्रीलंका की टीम 45.4 ओवर में 211 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति ने बल्ले के बाद गेंद से भी दमदार प्रदर्शन किया और तीन विकेट झटके। india w vs sri lanka w odi world cup 2025
भारतीय महिला टीम ने इस तरह वनडे विश्व कप में अपना अभियान जीत से शुरू किया। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन चामरी अट्टापट्टू ने बनाए जिन्होंने 43 रनों की पारी खेली। वहीं, निलाक्षी डि सिल्वा ने 35, हर्षिता समरविक्रमा ने 29 और अचिनी कुलासूर्या ने 17 रन बनाए। भारत की ओर से दीप्ति के अलावा स्नेह राणा और श्री चरनी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि क्रांति गौड़, अमनजोत कौर और प्रतिका रावल को एक-एक विकेट मिला। india w vs sri lanka w odi world cup 2025
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























