
Women’s World Cup: महिला विश्व कप में आज England and Bangladesh के बीच मुकाबला
न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
चंडीगढ, 7 अक्तूबर (विश्ववार्ता) महिला वनडे विश्व कप का 8वाँ मैच आज चार बार की चैंपियन इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा।
Women’s World Cup
यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा।
आपको बता दें कि दोनों टीमों ने अपने शुरुआती मैच जीतकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया, जबकि इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 69 रनों पर ऑलआउट करके 10 विकेट से जीत हासिल की। दोनों टीमों के एक-एक मैच खेलने के बाद दो-दो अंक हैं। हालाँकि, बेहतर रन रेट के कारण इंग्लैंड अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि बांग्लादेश चौथे स्थान पर है। Women’s World Cup
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























