Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप में आज भारत-पाकिस्तान का मैच
जीत के साथ आगाज करना चाहेगी भारतीय टीम
दिल्ली, 14 जून, 2026 (विश्ववार्ता) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला है। यह मैच शाम 7;00 बजे से शुरू होगा। ग्रुप चरण में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड से होगा। india women vs pakistan women today match
पिछले साल वनडे विश्व कप जीतने वाली हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारत की नजरें लगातार दूसरे आईसीसी खिताब पर लगी हैं।
पाकिस्तान के विरुद्ध भारत का रिकॉर्ड भी बेहतरीन रहा है। भारत ने टी-20 प्रारूप में पाकिस्तान के विरुद्ध 13 मैच जीते जबकि तीन में पराजय का सामना किया है। पिछली बार 2024 में दुबई में टी-20 विश्व कप में दोनों टीमों का सामना हुआ था जिसमें भारत छह विकेट से जीता था। उसके बाद से सफेद गेंद के क्रिकेट में भारतीय टीम के प्रदर्शन में निरंतरता देखी गई है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























