सावधान- कई राज्यों में शीत लहर का अलर्ट जारी, बढ़ेगी ठंड
जानें दिल्ली का हाल ?
चंडीगढ, 16 नवंबर, 2025 (विशवार्ता) मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर और मध्य भारत में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। 16 और 17 नवंबर को शीतलहर की स्थिति सबसे अधिक दिखने की संभावना है। आईएमडी ने यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अगले तीन दिनों के लिए ‘कोल्डवेव’ का अलर्ट जारी किया है। Aaj Ka Mausam:
तो वहीं वहीं दूसरी तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सुबह और रात के समय सर्दी का असर बेहद तीखा रहेगा
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी ठंड ने रिकॉर्ड स्तर छू लिए हैं। ताबो का तापमान माइनस 5.3, कुकुमसेरी माइनस 4.1, केलांग माइनस 3.6 और कल्पा 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा, हालांकि रात के समय ठंड और तेजी पकड़ सकती है। इसके विपरीत ऊना में कल 28.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। Aaj Ka Mausam