
Weather Update: Candigarh Panchkula and mohali में भारी बारिश; तेज हवाओं ने बढाई कंपकंपी
– कई इलाकों में जलभराव
चंडीगढ, 6 अक्तूबर (विश्ववार्ता) : Candigarh Panchkula and mohali में सुबह से ही भारी बारिश (Weather Update) हो रही है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। चंडीगढ़ के सेक्टर 44 में भी बारिश के कारण यातायात सामान्य से धीमा देखा गया। सेक्टर 11/15 के अंडरपास के पास एक पेड़ गिर गया। मौसम विभाग ने दोपहर 2 बजे तक चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है।
आपको बता दें कि आज पंजाब के तीन जिलों लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में बारिश (Weather Update) हो रही है, जिससे कुछ इलाकों में पानी भर गया है और यातायात प्रभावित हुआ है। Candigarh Panchkula and mohali
इसके अलावा, श्री आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गाँव में आधी रात को ओले गिरे, जिससे मौसम और भी ठंडा हो गया है। पंजाब के 13 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर शामिल हैं, जहाँ भारी बारिश की संभावना है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















