
Weather Update :Punjab and Chandigarh में आज से बदलेगा मौसम
पढ़ें पंजाब का मौसम कैसा रहेगा
चंडीगढ, 19 फरवरी,(विश्ववार्ता) Punjab and Chandigarh में आज से मौसम बदलेगा। अभी बारिश या कोहरे की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान उत्तर दिशा से हवाएं चलने लगेंगी। हालांकि धूप निकलेगी, लेकिन दिन में ठंडक रहेगी। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार, 24 फरवरी तक मौसम सूखा रहेगा। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री की कमी आई है। हालांकि पिछले दो दिनों में बारिश दर्ज नहीं की गई है, लेकिन कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। Punjab and Chandigarh
मौसम विभाग ने पिछले दो दिनों से बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया था। इससे मौसम में बदलाव जरूर आया है। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। उसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। Punjab and Chandigarh
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























