
Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर जारी
कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
चंडीगढ, 21 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Weather Update पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर जारी है। पंजाब के 7 जिलों में आज (21 जनवरी) घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कल से मौसम बदलेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही गरज, बिजली और 30 से 40 kmph की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इस बारे में येलो अलर्ट जारी किया है।
Weather Update
पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। यह राज्य में सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि बाकी इलाके साफ रहेंगे।
उत्तर भारत में ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। अभी दक्षिण और पूर्व से हवाएं चल रही हैं, जिससे न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है।
Weather Update
उत्तरी पंजाब में 22, 23 और 24 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला और जालंधर में बारिश होने की संभावना है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/























