Weather Update: उत्तर भारत में ठंड से ठिठुरती जिंदगी, पाले की मार और बर्फ की चादर …
उत्तर भारत में ठंड ने इस बार तोड़ दिए सारे पुराने रिकॉर्ड
चंडीगढ, 13 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता)Weather Update: उत्तर भारत में इस बार ठंड लगातार रिकॉर्ड बना रही है. कई पहाड़ी इलाकों में जहां पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई. वहीं मैदानी इलाकों में भी भीषण ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। देश के कई इलाकों में भीषण सर्दी के कारण पारा जीरो डिग्री के करीब पहुंच गया है और कई जगहों पर ठंड का रिकॉर्ड टूट गया है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड और सौराष्ट्र-कच्छ (गुजरात) में शीतलहर चलने का अनुमान है।
राजस्थान का पिलानी देश का सबसे ठंडा शहर रहा तो दिल्ली के आयानगर में तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली के लोगों को कम से कम अगले दो दिनों तक राहत नहीं मिलेगी। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ‘सीवियर कोल्ड वेव’ (Severe Cold Wave) की स्थिति बन सकती है। सोमवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 9°C के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि दिल्ली का पारा लुढ़ककर 3 से 4°C तक जा सकता है। north india delhi records seasons
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in