
Weather Update : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने किया कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट घोषित
इन राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली, 9 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Weather Update : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए 9, 10 और 11 जनवरी को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। केरल में मानसून की दस्तक के साथ ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो अब तक पूरी तरह थमा नहीं है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 9, 10 और 11 जनवरी को केरल में एक बार फिर तेज बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान कई जिलों में तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है। heavy rain and snowfall the imd
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम उग्र रूप दिखा सकता है। तमिलनाडु और कर्नाटक में 9, 10 और 11 जनवरी को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसी अवधि में उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश में भी रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। Weather Update :
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, माहे, पुडुचेरी और कराईकल में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ मौसम के और बिगड़ने की आशंका जताई गई है। Weather Update :
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























