
Weather Update: Punjab and Chandigarh इस समय कोल्ड वेव की चपेट में
मौसम अपडेट: पंजाब में घना कोहरा और कोल्ड वेव का अलर्ट जारी
चंडीगढ, 7 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Weather Updateपंजाब और चंडीगढ़ इस समय कोल्ड वेव की चपेट में हैं। आज (बुधवार) पंजाब के सभी जिलों में घना कोहरा छाए रहने और चार जिलों में कोल्ड वेव चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मोहाली, नवांशहर, रूपनगर और पटियाला में कोल्ड वेव की संभावना है।
Weather Update
पिछले 24 घंटों में, पूरे राज्य में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। रात का तापमान भी इसी तरह गिर रहा है, बठिंडा में सबसे कम तापमान 4.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, मौसम सूखा रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में ऊंचाई पर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मौजूद है। इस वजह से तेज पश्चिमी हवाएं (जेट स्ट्रीम) चल रही हैं, जिससे कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है। आज अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ जगहों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।Weather Update
इसके अलावा, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर, SAS नगर (मोहाली) में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























