
Weather Update : Punjab and Chandigarh में कोहरे और कोल्ड वेव का अलर्ट जारी
राज्य के 18 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना
चंडीगढ, 6 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Weather Update सोमवार को धूप खिलने से पंजाब और चंडीगढ़ में दिन का टेम्परेचर बढ़ा है, हालांकि रातें ठंडी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज (मंगलवार) से 9 जनवरी तक घने कोहरे और कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा।
Punjab and Chandigarh
पिछले 24 घंटों में दिन का मैक्सिमम टेम्परेचर 3.1 डिग्री बढ़ा है, जिससे यह नॉर्मल के करीब आ गया है। जबकि मिनिमम टेम्परेचर में 1.5 डिग्री की कमी आई है, बठिंडा और फरीदकोट 4.5 डिग्री टेम्परेचर के साथ सबसे ठंडे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य के 18 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और छह जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मलेरकोटला में कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। Weather Update
इसके अलावा, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में शीतलहर चलने की संभावना है। हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























