
Weather Update: पंजाब में पारा गिरा; आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी
शीतलहर का येलो अलर्ट किया जारी
चंडीगढ, 4 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता): Weather Update पंजाब में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य में कई जगहों पर कोहरा गिरने लगा है। पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर चल रही है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से तापमान गिर रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है।
Weather Update
राज्य में फरीदकोट सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान की सीमा से लगे जिलों में आज फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा, जालंधर और मानसा में शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में बदलाव के संकेत हैं।
अगले सात दिनों तक मौसम सूखा रहने की उम्मीद है। राज्य के कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। राज्य के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















