

Weather Update: उत्तर भारत में कंपकंपाती ठंड का कहर
मौसम विभाग ने आज से देश के 10 राज्यों में कड़ाके की ठंड की दी चेतावनी
चंडीगढ, 3 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता): Weather Update पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के चलते उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप बढ़ रहा है। दक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात दित्वाह के अवशेष के कारण भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है, जिसके प्रभाव से उत्तर भारत की पहाड़ियों और मैदानों में ठंड और तेज हो गई है। Weather Update
राजस्थान में चल रही शीतलहर की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है. पूरे राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 48 घंटे में और कड़ाके के ठंड बढ़ेगी. सीकर, झुंझुनू और उदयपुर में सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई जगह दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो गई. वाहनों में लाइट जलाकर चलना पड़ा।
अलवर, दौसा और भरतपुर में मंगलवार पूरे दिन हल्की धुंध रही, जिससे सूरज की किरणों धुंधली पड़ गईं. शाम होते ही ठंडी हवा चलने से लोग घरों में दुबक गए. पश्चिमी राजस्थान में दिन का पारा 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. बाड़मेर में बुधवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री औरजालोर में 29.7 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड हुआ। Weather Update
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















