Weather Update : मौसम में बड़ा बदलाव
पंजाब में दो दिन भारी बारिश
चंडीगढ़, 3 नवंबर, (विश्व वार्ता) : पंजाब के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार और बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। Weather Update
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 4 नवंबर को पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में बारिश का अनुमान जताया है। 5 नवंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर और रूपनगर में बारिश की संभावना है। इन दिनों हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। Weather Update
कल यानी रविवार को पंजाब में तापमान में गिरावट जारी रही, अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही, हल्के कोहरे के कारण सुबह लुधियाना में दृश्यता 500 मीटर, अमृतसर में 700 मीटर और पटियाला में 1500 मीटर दर्ज की गई। Weather Update
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























