Weather ‘Update :” आज से राजधानी में सक्रिय हो रहा है एक पश्चिमी विक्षोभ
चंडीगढ़, 27 अक्टूबर, (विश्व वार्ता) राजधानी में आज बारिश की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सोमवार को सुबह के समय आसमान साफ रहेगा। हालांकि शाम व रात के समय एक या दो बार बहुत हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। Weather ‘Update
इस दौरान आया नगर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, लोधी रोड, पालम और रिज में न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। साथ ही, आर्द्रता का स्तर 94 से 33 फीसदी रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज करने का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग की मानें तो सोमवार से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे दो दिन में दिल्ली में हल्की बारिश जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार हैं। इन बर्फीली हवाओं की ठंडक दिल्ली में भी आएगी। लिहाजा, नवंबर के पहले सप्ताह में ही सुबह-शाम के बाद दिन में भी हल्की ठंडक का एहसास होने लगेगा। Weather ‘Update
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in
























