
Weather Update: मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी
तमिलनाडु और आंध्र तट पर भारी बारिश और तूफानी मौसम की संभावना
चंडीगढ़, 27 अक्टूबर, (विश्व वार्ता) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कुछ राज्यों में बारिश और मौसम बदलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र तेज होकर गहरे दबाव, फिर चक्रवात और आखिर में गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। Weather Update
मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार यह तूफान 28 अक्तूबर की शाम या रात को माचिलीपट्टनम और कलिंगापट्टनम के बीच काकिनाडा के पास आंध्र प्रदेश तट को पार कर सकता है। Weather Update
मौसम विभाग ने 29 और 30 अक्तूबर के लिए झारखंड में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रभावित जिलों में- सिमडेगा, सेराइकेला-खरसावां, ईस्ट सिंगभुम, वेस्ट सिंगभुम, जमताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और सिंहभूम शामिल हैं। 28 अक्तूबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 29 और 30 अक्तूबर को राज्यभर में भारी बारिश होने की संभावना है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























