Weather Update:देशभर के कई राज्यों में जहां ठंड ने दी दस्तक
पहाड़ों में ठंड का असर बढ़ा
दिवाली से पहले बदल रहा मौसम का मिजाज
उत्तर-पूर्व मानसून की वजह से भारी सिलसिला शुरू
चंडीगढ़, 17 अक्टूबर, (विश्व वार्ता) दिल्ली और एनसीआर में सुबह हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर होते ही तेज धूप लोगों को बेचैन करने लगती है। मौसम का यह उतार-चढ़ाव, खासकर दिवाली से पहले, हर किसी के लिए चिंता का विषय बन गया है। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 को पार कर चुका है, जिससे प्रदूषण की समस्या और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में हल्की धुंध और कोहरे की संभावना जताई है, लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं हैं। रात का तापमान 17°C तक गिर सकता है, जिससे ठिठुरन का सामना करना पड़ सकता है।
इस प्रकार अब दक्षिण भारत के हिस्सों में अगले दो महीनों तक बारिश का मुख्य दौर जारी रहेगा, जिसे उत्तर-पूर्व या “रिटर्निंग मानसून” कहा जाता है। यह दौर खासतौर पर तमिलनाडु और दक्षिणी प्रायद्वीप के राज्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इस समय बारिश की 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी इन्हीं क्षेत्रों को मिलती है।
Weather Update
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड में इजाफा हुआ है। देहरादून में कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहेंगे, वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और हल्की बारिश से ठंड बढ़ने की संभावना है।
Weather Update
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























