
Weather News: देशभर में एक बार फिर से मौसम ले रहा है बडी करवट
दिल्ली-एनसीआर में बादलों की छांव
चंडीगढ, 4 अक्तूबर (विश्ववार्ता) देशभर में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली है, और अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। राजधानी दिल्ली में जहां एक ओर मॉनसून का विदाई हो चुकी थी, वहीं बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश के संकेत दिए हैं। आइए, जानते हैं कि आज के मौसम का हाल क्या रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। राजधानी में आज भी बादल छाए रहेंगे, और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। IMD (India Meteorological Department) के अनुसार, 6 अक्टूबर तक दिल्ली में मूसलधार बारिश का अनुमान है। मंगलवार को दशहरा के दिन हुई बारिश ने शहर का माहौल ठंडा कर दिया था, और आज भी मौसम में वही ठंडक महसूस की जाएगी। इस बीच, दिल्लीवासियों को आज भी बादलों के बीच सूरज के दिखने-न दिखने का खेल जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है। बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, और महाराजगंज जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, पश्चिमी यूपी में 5 से 7 अक्टूबर तक मूसलधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि संभावित बाढ़ और जलभराव को लेकर तैयारियां बढ़ा दी जाएं।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























