Weather News: Cyclone: आज ओडिशा पहुंचेगा मोंथा
मोंथा गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला
तमिलनाडु-बंगाल में भारी बारिश का दौर;
चंडीगढ़ 29 अक्टूबर ( विश्व वर्ता )मोथा सुबह गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया। इसकी वजह से आंध्र के अलावा तमिलनाडु, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में समुद्र में विशाल लहरें उठीं और तीव्र हवाओं के साथ भारी बारिश जारी रही। इस वजह से कम से कम 52 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान 120 ट्रेनें रद्द की जा चुकी हैं।
आंध्र पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोनासीमा जिले के मकानगुडेम गांव में तूफान के कारण ताड़ का पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई। राज्य में 38,000 हेक्टेयर में खड़ी फसलें और 1.38 लाख हेक्टेयर में बागवानी फसलें नष्ट हो गई हैं। करीब 76,000 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।
























