
Weather News: अभी मत समेटिये कंबल रजिया, लौटेगी ठंड
North India में इस समय एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मौजूद: भारत मौसम विज्ञान विभाग
दिल्ली, 11 फरवरी,(विश्ववार्ता)snowfall alert उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है. पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. यूपी के कई जिलों में मंगलवार को घना कोहरा छाया रह सकता है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि उत्तर भारत के पर्वतीय और आसपास के मैदानी इलाकों के लिए अगले एक सप्ताह के लिए मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की गई है और बताया गया है कि आगामी दिनों में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब क्षेत्र के ऊपर सक्रिय है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। snowfall alert
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























