Cold Wave Warning : देशभर में ठंड और घने Fog का कहर
इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का कोल्ड अलर्ट
चंडीगढ, 27 दिसंबर (विश्ववार्ता) Cold Wave Warning उत्तर से लेकर पूरब और पूर्वोत्तर भारत तक मौसम का मिजाज सख्त होते जा रहा है। पश्चिमी हिमालय की चोटियों पर बर्फबारी, मैदानों में घना कोहरा, शीत दिवस और कहीं-कहीं शीत लहर से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कड़ाके की ठंड, शीतलहर के साथ कोहरे का प्रकोप साफ दिखाई पड़ रहा है. यूपी, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, झारखंड समेत कई और राज्यों के कुछ इलाकों में सुबह और शाम के समय घने से बहुत घना कोहरा जम रहा है. आईएमडी का अनुमान है कि इस पूरे सप्ताह मौसम के तेवर ऐसे ही तल्ख रह सकते हैं।
मौसम के इस मिजाज का असर यातायात के साथ ही स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। मौसम के बदले मिजाज से अभी राहत भी नहीं मिलने वाली। नए साल तक ज्यादातर इलाकों में रात और सुबह के समय घना कोहरा बने रहने और ठंड का असर बढ़ने का अनुमान है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में 1 जनवरी तक रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 दिसंबर तक, बिहार में 27 दिसंबर तक, जबकि असम और मेघालय में 26 दिसंबर तक कोहरे का असर बना रह सकता है। Cold Wave Warning
इसके अलावा, असम, मेघालय, बिहार और ओडिशा के कुछ इलाकों में 30 दिसंबर तक, अरुणाचल प्रदेश में 28 दिसंबर तक और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 27 दिसंबर तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in