‘War against drugs’:’ 222वें दिन Punjab Police ने 17.7 किलो हेरोइन और 15 लाख रुपये की ड्रग मनी समेत 77 नशा तस्कर किए गिरफ्तार
— ‘डी-एडिक्शन’ पहल के तहत Punjab Police ने 27 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने के इलाज के लिए किया राज़ी
चंडीगढ, 09 अक्तूबर (विश्ववार्ता) ‘War against drugs मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, राज्य से नशों का सफाया करने के लिए चलाई जा रही बड़ी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के 222वें दिन भी पंजाब पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रही। आज राज्यभर में 290 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसके दौरान 59 एफआईआर दर्ज कर 77 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार, अब तक 222 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 32,432 हो गई है। ‘War against drugs
इन छापेमार कार्रवाइयों के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 17.7 किलो हेरोइन, 501 ग्राम अफीम, 26,983 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 15.09 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। नशों के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए राज्य सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है। ‘War against drugs
इस अभियान के दौरान 62 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की 120 से अधिक टीमें राज्यभर में 290 छापे मारे हैं । दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने 311 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
राज्य सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी) — लागू की गई है। ‘डी-एडिक्शन’ के अंतर्गत, पंजाब पुलिस ने आज 27 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in
























