
वृंदावन हादसे में लापता पंजाब के यश भल्ला का मिला शव
शहर में शोक की लहर, अब मृतकों की संख्या 15
चंडीगढ़, 13 अप्रैल, (विश्व वार्ता) यमुना नदी में हुए दर्दनाक हादसे के तीन दिन बाद आज सुबह करीब 8 बजे लुधियाना के रहने वाले यश भल्ला उर्फ “ढोलकी वाले” का शव बरामद कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद उसे लुधियाना लाया जाएगा। इस खबर के सामने आते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय यश भल्ला भजन-कीर्तन में ढोलकी बजा रहे थे और आसपास मौजूद संगत “राधे-राधे” का जाप कर रही थी। माहौल पूरी तरह भक्ति में डूबा हुआ था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने खुशी के उस पल को मातम में बदल दिया।
हादसे वाली जगह से 12 किलोमीटर दूर बंगाली घाट से एक महिला और देवरा बाबा आश्रम के पास से एक युवक की लाश बरामद हुई।
प्रशासन के मुताबिक, शव फूलकर नदी के ऊपर आ गए थे। रस्सी बांधकर शवों को नाव में खींचा गया और बाहर निकाला। परिजनों ने दोनों की पहचान की। अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। vrindavan tragedy ludhiana missing boy dead body found
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























