दुनिया भर में रन मशीन के नाम से मशहूर Virat kohli ने रचा विराट रिकॉर्ड
1,000 चौके-छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने
चंडीगढ, 11 अप्रैल:(विश्ववार्ता): विराट कोहली IPL टूर्नामेंट के इतिहास में 1000 चौके और छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस अनुभवी खिलाड़ी ने अब तक सभी 18 आईपीएल सीजन खेले हैं, उन्होंने आईपीएल 2025 के 24वें मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।
कोहली का यह रिकॉर्ड आरसीबी की पारी के चौथे ओवर में आया जब उन्होंने डीसी कप्तान अक्षर पटेल की लॉन्ग ऑन पर गगनचुंबी छक्का लगाया और इस तरह उन्होंने 1000 चौकों और छक्कों का आंकड़ा छुआ जिसमें 721 चौके और 280 छक्के शामिल हैं।
वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में शीर्ष पर बने हुए हैं और छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल (357) और रोहित शर्मा (282) से पीछे हैं।
आईपीएल में सबसे अधिक बाउंड्री (चौके और छक्के मिलाकर) लगाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं. कोहली के नाम अब लीग के इतिहास में 248 पारियों में 721 चौके और 280 छक्के हैं. इसके साथ ही आईपीएल में उनका बाउंड्री काउंट अब 1001 हो गया है. विराट कोहली आईपीएल में एक हजार बाउंड्री लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 221 पारियों में 920 बाउंड्री लगाई है. शिखर धवन ने 768 चौके और 152 छक्के लगाए हैं. जबकि तीसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं. वॉर्नर ने 663 चौके और 236 छक्के जड़े हैं. वॉर्नर के नाम आईपीएल में 899 बाउंड्री हैं. जबकि रोहित शर्मा 885 बाउंड्री (603 चौके और 282 छक्के) के साथ चौथे और क्रिस गेल 761 (404 चौके और 357 छक्के) के साथ पांचवें स्थान पर हैं.























