
Virat Kohli ने तोड़ा एक और बड़ा रिकॉर्ड, सिडनी में दिखा कोहली का ‘विराट’ अवतार
क्रिकेट दुनिया मे बने दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
सारे दिग्गज छूटे पीछे अब सचिन तेंदुलकर निशाने पर
सिडनी 25 अक्टूबर, ((गुरपुनीत सिंह सिद्धू)भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में दमदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (74*) खेली।
यह उनके वनडे करियर का 75वां और कंगारू टीम के खिलाफ 16वां अर्धशतक रहा।
विराट कोहली वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सिडनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54वां रन बनाते ही श्रीलंका के कुमार संगाकारा (14234 रन) को पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में सचिन तेंदुलकर (18426 रन) नंबर है। Virat Kohli
अपनी पारी का 53वां रन बनाते ही वह वनडे क्रिकेट इतिहास में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।
कोहली ने वनडे में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने वनडे करियर में 380 पारियों में 14,234 रन बनाए थे। Virat Kohli
कोहली के अब 305 मैच की 293 पारियों में 57 से अधिक की औसत से 14,255 रन हो गए हैं।
वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 452 पारियों में 18,426 रन बनाए हैं।
कोहली ने साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था। वह अब तक अपने वनडे करियर में 305 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 293 पारियों में 57 से अधिक की औसत और 93 से अधिक की स्ट्राइकर रेट के साथ 1,4255 रन बना चुके हैं। वह सबसे ज्यादा 51 शतक और 75 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 183 रन का रहा है। वह 153 छक्के जड़ चुके हैं। Virat Kohli
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















