T-20:इस ऑस्ट्रेलिया खिलाडी ने तोडा Virat kohli का रिकार्ड
चंडीगढ़, 12 अगस्त: (विश्ववार्ता)ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज david-warner इंग्लैंड की लीग द हंड्रेड में खेल रहे हैं। मैनचेस्टर ओरिजिन्स के खिलाफ उन्होंने लंदन स्पिरिट के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी की। केन विलियमसन के साथ ओपनिंग करने उतरे वॉर्नर ने 71 रनों की पारी खेली। 51 गेंदों की पारी के दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और एक छक्का निकाला। हालांकि इसके बाद भी उनकी टीम मुकाबले को अपने नाम नहीं कर पाई और 10 रनों के करीब अंतर से हार गई।डेविड वॉर्नर भले ही अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए लेकिन Virat kohli को जरूर पीछे छोड़ दिया। द हंड्रेड के रिकॉर्ड को टी20 में ही गिना जाता है। वॉर्नर अब टी20 क्रिकेट में रन बनाने के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। विराट कोहली के नाम 13543 रन दर्ज थे। अब डेविड वॉर्नर के 13535 रन हो गए हैं। इसके साथ ही वॉर्नर ने विराट को सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट से भी बाहर कर दिया है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























