
Vijay Hazare Trophy : Shubman Gil विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे
अभिषेक और अर्शदीप भी पंजाब टीम में शामिल
चंडीगढ़, 23 दिसंबर (विश्व वार्ता) Vijay Hazare Trophy : भारत के ODI और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे।
सोमवार को पंजाब ने टूर्नामेंट के लिए अपनी 18 सदस्यों वाली टीम की घोषणा की, जिसमें गिल, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह शामिल हैं।
पंजाब 24 दिसंबर को महाराष्ट्र के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। हालांकि, यह साफ नहीं है कि गिल, अभिषेक और अर्शदीप कितने मैच खेल पाएंगे, क्योंकि भारत को 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI और T20 सीरीज खेलनी है। Vijay Hazare Trophy :
पंजाब अपने सभी सात लीग मैच जयपुर में खेलेगा। अर्शदीप सिंह एक बार फिर गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह 2024-25 सीजन में पंजाब के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। पंजाब ने अभी अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है। टीम एक चैलेंजिंग ग्रुप में है, जिसमें मुंबई, गोवा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम जैसी टीमें शामिल हैं। Vijay Hazare Trophy :
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















